सरकार का आपदा प्रबंधन तंत्र रहा विफल

नई टिहरी। पूर्व सैनिक-अर्द्ध सैनिक संयुक्त संगठन ने सरकार के आपदा प्रबध्ंान तंत्र को विफल बताया। कहा कि यदि प्रदेश सरकार मौसम विभाग और सीएजी की रिपोर्ट का संज्ञान लेती तो हताहतों की संख्या रोकी जा सकती थी।
विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसएस पांगती ने कहा कि सरकार ने आपदा प्रबंधन के लिए कोई तैयारी नहीं की थी। आपदा राहत कार्य में अनियमिताओं के बारे में सीएजी की रिपोर्ट से भी सरकार कोई सीख नहीं ले पाई है। कहा गया कि आपदा के बाद 29 अगस्त से शुरू होने वाली नंदा देवी राजजात के आयोजन को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। पूर्व सैनिक और अर्द्धसैनिक संगठन नंदा देवी राजजात आयोजन को सफल बनाने में पूरी तरह से सहयोग करेगा। बैठक में आपदा में मारे गए लोगों सहित रेस्क्यू आपरेशन में शहीद 20 जवानों को भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी गई। बैठक में पीसी थपलियाल, इंद्र सिंह नेगी, विक्रम भंडारी, बचन सिंह भंडारी, सोबन सिंह सजवाण, कुंदन सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts