

गैर-जनजातीय क्षेत्रों के उम्मीदवारों से आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त निर्धारित की गई है जबकि जनजातीय क्षेत्रों के लिए यह तिथि 20 अगस्त तय की गई है। चालक पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह 6 हजार वेतन सहित 1200 रुपए कार्य सम्पादन प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
इन पदों की भर्ती से जहां बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, वहीं निगम में लंबे समय से रिक्त चल रहे चालकों के पद पर तैनाती की जा सकेगी।
लाइसेंस के साथ 5 वर्ष का अनुभव जरूरी

चालक के पदों के लिए आवेदन करने वालों के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। आवेदक के पास भारी परिवहन व सार्वजनिक सेवा वाहन चलाने का वैध लाइसेंस 5 वर्ष के अनुभव के साथ होना अनिवार्य है। साथ ही हिमाचल सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास की हो।
आवेदनकर्ता की आयु एक जनवरी, 2014 को 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और कद 160 सैंटीमीटर होना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आवेदन को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
सामान्य वर्ग के लिए 100 पद

वहीं अनुसूचित जनजाति के लिए 8 पद हैं। अनुसूचित जनजाति बीपीएल के 3 व अनुसूचित जनजाति भूतपूर्व सैनिक के भी 3 पद हैं। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग के 35 पद हैं जबकि ओबीसी बीपीएल के 9, स्वतंत्रता सेनानी 1 व भूतपूर्व सैनिक के लिए 6 पद हैं।
मल्टीपर्पज असिस्टेंट के लिए 680 पद

ये सभी पद अनुबंध आधार पर भरे जा रहे हैं। वेतन 4000 रूपए है। इसके अलावा प्रोत्साहन राशि के तहत भत्ता भी दिया जाएगा। लिखित परीक्षा 31-08-2014 को होगी। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 14-08-2014 है।
