
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल के खलारडू में एक व्यक्ति की ठंड में अकड़ जाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह पुत्र सांई राम गत रात सरकाघाट बाजार से घर जा रहा था। घर से करीब 150 गज की दूरी पर बाहर ही खुले में बैठ गया। रातभर घर से बाहर रहने की वजह से उसकी मौत हो गई। सुबह जब घर वालों ने उसे देखा तो उसे सरकाघाट अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी संजीत भाटिया ने बताया कि अंदेशा है कि मृतक की ठंड की वजह से मौत हुई है। परिजनाें की ओर से किसी तरह की कोई शिकायत नहीं आई है।
