सरकाघाट कांग्रेस के उपाध्यक्ष को नोटिस

सरकाघाट (मंडी)। कांग्रेस, पार्टी के खिलाफ गलत बयानबाजी करने वालों को लेकर सख्त हो गई है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को हिदायत दी है कि गलत बयानबाजी की उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। सरकाघाट ब्लॉक कांग्रेस ने इस तरह के मामलों को सख्ती से निपटाना शुरू कर दिया है। नगर पंचायत सरकाघाट एवं ब्लॉक के उपाध्यक्ष लूदर सिंह नेगी पर इसकी गाज गिर गई है। ब्लॉक कांग्रेस ने उपाध्यक्ष की प्रेस के नाम की गई बयानबाजी को गलत ठहराते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ब्लॉक अध्यक्ष ने पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को भी पार्टी की मर्यादा में रहने की हिदायत दी है। वहीं लूदर सिंह नेगी ने कहा कि उन्होंने भी कहा था वह पार्टी हित में था। ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के मामलाें को प्रेस में उछालने पर सख्त हो गई है। ब्लॉक अध्यक्ष योगराज ठाकुर ने स्पष्ट किया कि गलत बयानबाजी करने वाले किसी भी कार्यकर्ता और पदाधिकारी को कतई सहन नहीं किया जाएगा। कहा कि जो लोग गलत बयानबाजी कर रहे हैं, वे न तो ब्लॉक कार्यकारिणी के सदस्य हैं और न ही उनका कोई जनाधार है। वर्तमान समय में पार्टी का ब्लॉक स्तर पर कोई प्रवक्ता नहीं है। बीएसपी के पूर्व प्रत्याशी अभी तक कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं।
योगराज ठाकुर ने कहा कि प्रेस में जाने वाले लोगाें ने गत विस चुनाव में भी पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम कर पार्टी को नुकसान पहुंचाया है। ब्लॉक कांग्रेस पूर्व मंत्री रंगीला राम राव के नेतृत्व में विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से मिल चुकी है। इसके चलते घुमारवीं-जाहू सुपर हाईवे के लिए 63 करोड़ के टेंडर मंजूर हुए हैं। गौरतलब है कि नपं उपाध्यक्ष लुदर सिंह नेगी ने प्रेस के नाम विकास कार्य न होने की बात कही थी। वहीं लूदर सिंह नेगी का कहना है कि उन्होंने जो भी बोला वह पार्टी हित में है। वे पार्टी के प्रति वफादार हैं

Related posts