सरई, शाहजहांपुर औैर झांसी को मिली जीत

नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के तत्वावधान में अमर उजाला प्रायोजित 91वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हाकी प्रतियोगिता के तहत बृहस्पतिवार को तीन मुकाबले खेले गए जिसमें सरई, शाहजहांपुर और झांसी ने तीज दर्ज की।
पहले मैच में सरई ने चैंपियन हॉकी क्लब रामपुर को 5-2 से हराया। मध्यांतर तक सरई 1-0 से आगे थी। 30वें मिनट में हरिंदर ने गोल किया। मध्यांतर बाद रामपुर से 34वें मिनट में नीरज यादव और 37वें मिनट में अशोक सैनी जबकि सरई से 35वें मिनट में अरविन्दर सिंह, 47वें में हरिंदर सिंह, 54वें में सुखदीप मंगल और 59वें में अजीत सिंह ने गोल किया।
दूसरे मैच में टाउन हाल क्लब शाहजहांपुर ने महाराजा रणजीत सिंह हाकी क्लब अमृतसर को 4-3 से हराया। खेल समाप्ति तक दोनों टीमें बिना गोल किये बराबरी थी। बाद में ट्राई ब्रेकर में शाहजहांपुर से लाल खान, अजमेर सिंह, गौरव सहगल और मोनू हंस जबकि अमृतसर से अमृतपाल सिंह, हरमनदीप सिंह व तबरजीत सिंह ने गोल किए।
तीसरे मैच में नार्दन सेंट्रल रेलवे झांसी ने एपी पुलिस हैदराबाद को 3-2 से हराया। मध्यांतर तक झांसी 2-1 से बढ़त बनाए थी। झांसी से 18वें मिनट में जीएस सैंगर्र औ 22वें में आई रहमान ने गोल किया जबकि हैदराबाद से 12वें मिनट में एएन कीर्ति ने गोल किया। मध्यांतर बाद हैदराबाद से 37वेें मिनट में किशोर और झांसी से 55वें मिनट में बृजेश ने गोल किया।

Related posts