
हरिद्वार में समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रोफेशनल कोर्सेज करने वाले एससी/एसटी के छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति में घपला हुआ है।
20 कॉलेजों का कल्याण
प्रारंभिक जांच में ही सामने आया है कि छात्रवृत्ति से समाज के बजाए करीब 20 कॉलेजों का कल्याण हुआ है। जिले में पांच हजार छात्रों की छात्रवृत्ति में घपले की आशंका जताई जा रही है।
पढ़ें, लोकायुक्त बिल से खंडूरी का रैपर हटाना चाहती है कांग्रेस
सत्र 2011-12 से 2013-14 तक तीन वर्षों में एससी/एसटी छात्रवृत्ति की मद में 62 करोड़ रुपए समाज कल्याण निदेशालय की ओर से जिला समाज कल्याण अधिकारी हरिद्वार को दिया।
कई लोगों ने इस पैसे के घालमेल की शिकायत की थी। राज्यपाल की ओर से जांच के आदेश दिए गए। मंगलवार को जांच समिति के अध्यक्ष समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक ब्रह्मपाल सिंह सैनी के नेतृत्व में टीम जिला मुख्यालय रोशनाबाद पहुंची ओर शिकायतकर्ताओं से बयान लिए।
गलत जानकारी पर हासिल किए रुपए
शिकायतकर्ता बिजेंद्र चौहान ने बताया कि खुलासा होने पर एक कॉलेज ने छात्रवृत्ति का दो लाख सात हजार रुपए विभाग को वापस किया। यह पैसा गलत नाम, जाति, पते और अन्य जानकारियों के आधार पर हासिल किया था।
पढ़ें, मानकों की अनदेखी से अभी और होगी तबाही
जबकि सहारनपुर जिले की एक आईटीआई में पढ़ने वाले हरिद्वार जिले के तीन छात्रों (भगवानदास, रश्मि सागर और संजय कुमार) को छात्रवृत्ति का पैसा नहीं मिला। आरोप है कि तीनों को 36-36 हजार रुपए देने दिखाकर साइन भी किए हैं।
