समस्याओं के समाधान को सभासदों की बैठक

खटीमा। नगर क्षेत्र की समस्याओं से आक्रोशित सभासदों ने बैठक कर तमाम समस्याओं के समाधान को मंथन किया। सभासद वक्ताओं ने नगर के अवरुद्ध विकास, चरमराती सफाई व्यवस्था और नगर पालिका प्रशासन को दबाव में लेकर काम कराने संबंधी मामलों से निपटने के लिए संगठित होकर संघर्ष का निर्णय लिया। इसके लिए सभासद समन्वय समिति गठित कर विश्वनाथ यादव को अध्यक्ष नामित किया गया।
पीलीभीत रोड स्थित कुमाऊं कंप्यूटर कार्यालय पर सभासद फरीदा अकरम की अध्यक्षता में हुई बैठक में नागरिक सुख सुविधाओं के दायित्व निर्वहन को बैठक आयोजित हुई। वक्ताओं ने सहमति व्यक्त की कि नगर की समस्याओं के समाधान को सभासद समन्वय समिति गठित कर संघर्ष किया जाएगा। इसके लिए सभासद यादव को अध्यक्ष, आरिफ अंसारी उपाध्यक्ष और फरीदा अकरम को सचिव नामित किया गया। वक्ताओं ने समन्वय समिति के माध्यम से संषर्घ कर नागरिक सुख सुविधा बहाल करने का निर्णय लिया। बैठक में पूर्व सभासद किशन पाल, रमेश धींगड़ा बाबी, रासिद अंसारी, गौरीशंकर अग्रवाल, मीना देवी, शिवनाथ यादव, आशा बेगम, मीना रस्तोगी, अनिल अग्रवाल आदि मौजूद थे

Related posts