सभी सीटों पर एबीवीपी का कब्जा

जोशीमठ। राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में सभी सीटों पर एबीवीपी ने परचम लहराया है। संदीप सिंह अध्यक्ष और कलावती ने महामंत्री पद पर जीत दर्ज की है, जबकि सह सचिव पद पर सोनम और कोषाध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह का ही नामांकन होने से दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। विजयी प्रत्याशियों ने नगरभर में विजय जुलूस निकालकर आतिशबाजी की। प्राचार्य डा. कृष्ण कुमार सिंह नेगी मंगलवार (आज) विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाएंगे।
राजकीय महाविद्यालय में 329 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनमें से 294 छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। शाम पांच बजे छात्रसंघ प्रभारी डा. आशाराम बिजल्वाण ने चुनाव की घोषणा की। छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संदीप सिंह (196) ने एनएसयूआई समर्थित मोहित कोरंगा (96) को 100 वोटाें के अंतर से हराया। उपाध्यक्ष पद पर कमलेश रावत (186) ने सोनू (101) को 85 मतों से पराजित किया। महासचिव पद पर कलावती (167) ने जीतेंद्र (119) को 48 मतों से हराया। विवि प्रतिनिधि पद पर गोपी लाल (162) ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रकाश सिंह (125) को 37 मतों से हराया। सभी पदों पर 24 मत अवैध पाए गए। जीते प्रत्याशियों ने नगर में जुलूस निकालकर जश्न मनाया।

Related posts