सब स्टेशन को चलाने की मिलेगी ट्रेनिंग

सोलन। ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार पावर फाइनेंस कार्पोरेशन और हिमाचल राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड के सहयोग से आरएपीडीआरपी योजना के तहस आईटीआई सोलन में स्मार्ट क्लास में 33/11 केवी सब स्टेशन को चलाने व रखरखाव के बारे में विद्युत कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण देने के लिए सीआईआरई हैदराबाद से विशेषज्ञ नरसिम्हा मूर्ति आए। प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ पर सोलन के अधीक्षण अभियंता ई. अनूप धीमान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। आईटीआई सोलन के प्रधानाचार्य ई. शिवेंद्र डोगर व अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता ई. एसके सैन बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस शिविर के माध्यम से सब स्टेशन के सही रखरखाव से विद्युत क्षेत्र में तेजी से बदलती हुई तकनीक की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में सहायक होगा। इससे हिमाचल राज्य विद्युत परिषद व उपभोक्ता दोनों को लाभ पहुंचेगा। इस अवसर पर लाइनमैन ट्रेनिंग सेंटर सोलन के सहायक अभियंता अजय जैन व अनिल बतरा भी मौजूद रहे। शिविर में मोहम्मद यासिम, नेकराम, भूपेंद्र पाल, कमल कुमार, कृष्ण सिंह, जितेंद्र कुमार, पवन कुमार, गोबिंद सिंह, रूप सिंह और त्रिलोक चंद प्रशिक्षण ले रहे हैं।

Related posts