सबसे ज्यादा सत्ता का जहर कांग्रेस ने चखा: मोदी

सबसे ज्यादा सत्ता का जहर कांग्रेस ने चखा: मोदी

बांसवाड़ा: भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने रविवार को बांसवाड़ा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर पलटवार करते हुए आज कहा कि कोई भी अन्य पार्टी कांग्रेस से अधिक जहरीली नहीं हो सकती क्योंकि वह करीब आधी सदी से उसी पर फल-फूल रही है जिसे उन्होंने ‘‘सत्ता का जहर’’ कहा था।

सोनिया ने एक दिन पहले ही कहा था कि भाजपा जहरीले लोगों की पार्टी है। मोदी ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने एकबार स्मरण करते हुए कहा था कि उनकी मां सोनिया ने सत्ता की तुलना जहर से की थी।

Related posts