सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी… पर धमाल

शिमला। सेंट एडवर्ड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर चारों सदन और एनसीसी की टुकड़ी ने बारिश के बीच तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में छात्रों ने देशभक्ति पर आधारित बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। स्कूल के छात्रों मनप्रीत, गुर साहिब, भास्कर, पीयूष, निशांत, वरुण, तामिश, सिद्धार्थ, अमन, दलजीत, आहन, साहिल, सूरज व रितिक ने वंदे मातरम् पर नृत्य पेश किया। छात्रों अमिन सूद, समीर, अंकित, अरनव बाली और वैभव व साथियों ने बदलती भारत की तस्वीर कार्यक्रम पेश किया। खनित वैभव और साथियों ने सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी…. देशभक्ति गीत पर डांस पेश किया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया।
डीजी होम गार्ड्स आईडी भंडारी (आईपीएस) ने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों की टुकड़ियों ने स्कूल हेड बॉय मातुल, वाइस हेड बॉय अंकित, रेड हाउस के समीर मल्होत्रा, ग्रीन हाउस के सातिव, ब्लू हाउस के कार्तिक ठाकुर और येलो के शिवम टंडन की अगुवाई में शानदार परेड का प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि ने छात्रों से कहा कि वे अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयासरत करते रहें। वे भटकें नहीं। अपने देश पर गर्व करें। प्रधानाचार्य फादर जॉन बास्को और फादर नवीन ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

Related posts