सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित हिक्कम पोलिंग बूथ

केलांग। मंडी संसदीय उपचुनाव में रविवार को देश में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित पोलिंग बूथ हिक्कम में भी वोट डाले जाएंगे। यहां पर 335 मतदाता हैं। समुद्रतल से हिक्कम की ऊंचाई 14700 फुट है। लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र के 22128 वोटरों के अलावा 405 सर्विस इलेक्टोरल अपने मत का प्रयोग करेंगे।
लाहौल स्पीति के काजा पोलिंग बूथ में सबसे अधिक 693 और लिंगर में सबसे कम 32 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिला में 12 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। लाहौल स्पीति में 11066 पुरुष और 11052 महिला वोटर हैं। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए लाहौल के 61 और स्पीति के 28 मतदान केंद्रों में 405 कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा इन केन्द्रों में सुरक्षा कर्मियों की भी तैनाती की है। डीसी वीर सिंह ठाकुर ने बताया कि घाटी में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न करवाने के लिए चुनाव आयोग की ओर से पुख्ता इंतजाम किए हैं। केलंाग स्थित कंट्रोल रूम से हर पोलिंग बूथ से पल-पल की सूचना ली जा रही है। डीसी ने मतदाताओं से अपील की है कि वह निडर होकर अपने मत का प्रयोग करें।

Related posts