सपनों की उड़ान में बुंगाबीड़ का दबदबा

लोहाघाट। संकुल संसाधन केंद्र चौड़ाकोट में सपनों की उड़ान के तहत हुई प्रतियोगिताओं में उच्च प्राथमिक विद्यालय बुंगाबीड़ का दबदबा रहा। प्राथमिक वर्ग की सुलेख प्रतियोगिता में अभिषेक ने पहला, कविता ने दूसरा और जीवन चंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि अंग्रेजी में पिंकी ने प्रथम, अंशुका ने द्वितीय और संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व प्रधानाचार्य चक्रधर कर्नाटक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 13 प्राथमिक तथा तीन उच्च प्राथमिक विद्यालयों के दो सौ बच्चों ने हिस्सा लिया।
उच्च प्राथमिक स्तर की सुलेख प्रतियोगिता में बबलू ने पहला, दीपक सिंह ने दूसरा और संजय ने तीसरा स्थान प्रापत किया। अंग्रेजी में चंपा, मयंक, भुवन कुमार पहले तीन स्थान में रहे। जीके प्राथमिक में डुंगरा सौन प्रथम, नवीन डुंगरा द्वितीय, मौनकांडा तृतीय, उच्च प्राथमिक स्तर में डसिया चामी प्रथम तथा बुंगाबीड़ दूसरे तथा तीसरे स्थान में रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्राथमिक विद्यालय चौड़ाकोट, नवीन डुंगरा, थुवामौनी, उच्च प्राथमिक में बुंगाबीड़, चौडाकोट, डसिया चामी पहले तीन स्थान में रहे। इस मौके पर मोहन सिंह मौनी, रबीश पचौली, पूर्व सीआरसी समन्वयक गंगा दत्त भट्ट, कमल जोशी, सीएस मौनी, केएन शर्मा, रमेश लाल, देव राम, पुष्पा मौनी, सावित्री देवी मौजूद रहे।

Related posts