सत्ती ने किया सड़क का लोकार्पण

ऊना।(विवेक त्रिपाठी) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने रविवार को भड़ोलियां खुर्द में पांच लाख से निर्मित सड़क का उद्घाटन किया। सत्ती ने गांववासियों की मांग पर विकास कार्यों के लिए दो लाख रुपये की राशि देने की भी घोषणा की। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा महंगाई व भ्रष्टाचार बढ़ाना बन कर रह गया है। आम जनता कांग्रेस शासन से दुखी है। जनता से किए वायदों को पूरा करने में कांग्रेस सरकार नाकाम रही। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि टोपियां बदलने से कुछ नहीं होगा, बल्कि वीरभद्र सिंह अपनी सोच बदलें। जातिवाद, क्षेत्रवाद और गरीबी के नाम पर वोट मांगने का काम कांग्रेस ने किया है। सतपाल सत्ती ने कहा कि युवाओं से बेरोजगारी भत्ते के नाम पर झूठ बोला गया और आज कौशल विकास भत्ते के नाम पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। अधिकारियों को डराया धमकाया जा रहा है। भाजपा ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए वर्तमान संासद अनुराग ठाकुर को मैदान में उतार दिया है, लेकिन कांग्रेस व वीरभद्र सिंह बताएं कि हमीरपुर से चुनाव लड़ने को कांग्रेसी क्यों पीछे हट रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास क्या एक भी नेता या कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के लिए नहीं है, जो अनुराग का सामना कर सके। जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, मंडल भाजपा अध्यक्ष रमेेश चंद भड़ोलिया, प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी हरिओम भनोट, ऊना मंडल महामंत्री तिलक राज, जिला परिषद सदस्य अवतार घुग्गी, पंच हरिदयाल सिंह, हरपाल सिंह, रवि कुमार, दिलबाग सिंह, कर्ण, सोमनाथ, जंग बहादुर लोंगी, अमृत लाल, पवन शर्मा सहित रहे।

Related posts