सड़क हादसे में शिक्षक की मौत पर शोक

कोटली (मंडी)। रावमापा कोटली में शास्त्री शिक्षक पवन शर्मा का सड़क हादसे में देहांत हो गया। रविवार को चैलचौक करसोग मार्ग पर कार दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। सोमवार को उनकी मृत्यु का समाचार सुनकर पाठशाला के छात्र और शिक्षक शोक में डूब गए। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार और सभी प्राध्यापकों, अध्यापकों, कर्मचारियों तथा छात्रों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि पवन शर्मा न केवल अच्छे शिक्षक थे, बल्कि मिलनसार व्यक्ति भी थे। सोमवार को पवन शास्त्री का अंतिम संस्कार मंडी के हुनामनघाट में किया गया। इस मौके पर रावमापा कोटली के कर्मचारी और शिक्षक शामिल हुए। राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद मंडी इकाई के जिला प्रधान मनोहर लाल एवं महासचिव परम देव शास्त्री ने भी पवन शर्मा के देहांत पर शोक जताया।

Related posts