सड़क हादसे में बीडीसी सदस्य की मौत

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। थानाधार से मंगसू जाने वाली सड़क पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में बीडीसी सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है।
उधर रामपुर में नाकाम ट्रैफिक व्यवस्था ने मंगलवार को एक और मासूम बच्ची की जान ले ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात को हुए इस हादसे में पंचायत समिति मंगसू के सदस्य प्रताप चौहान अपनी कार से थानाधार से मंगसू जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार एचपी 06ए 3198 विश्राम गृह थानाधार के पास 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इससे प्रताप चौहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक अन्य साथी मंगसू निवासी पृथ्वी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। इधर, हादसे के बाद क्षेत्र में शोक लहर है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस का दल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर सोमदत्त ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक जांच में सड़क हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर, रामपुर के संयुक्त कोर्ट परिसर से लेकर इंदिरा मार्केट तक गाड़ियों और हादसों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है।
नाकाम ट्रैफिक व्यवस्था ने मंगलवार को एक और मासूम बच्ची की जान ले ली। इसके पहले भी यहां एक स्कूल का छात्र सड़क हादसे का शिकार होकर अपनी जान गवा चुका है। जबकि कई लोगों हादसों की चपेट में आकर अपंग हो चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी हालात नहीं बदल पाए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीन साल की मासूम प्राची अपनी माता गुड्डी देवी निवासी जंडीयाल सरकाघाट जिला मंडी अपने ननिहाल खनेयोली (देवनर)आई हुई थी। इसी दौरान मंगलवार को दोनों रामपुर बाजार खरीदारी करने आए थे, लेकिन इसी दौरान एक ट्रक नंबर एचपी-26-0477 ने मासूम को कुचल डाला। गंभीर हालत में मासूम को रामपुर के खनेरी अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया है, जहां रास्ते में नारकंडा के पास मासूम ने दम तोड़ दिया। रामपुर में यातायात कुव्यवस्था के कारण हुआ कोई पहला हादसा नहीं है। इसके पहले भी यहां एक मासूम की जान जा चुकी है, जबकि कई अपंग हो
चुके हैं।

Related posts