
कुमारसैन(शिमला)। एनएच 22 पर स्थित बारूबाग में एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए कुमारसैन में भर्ती किया गया। जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या एचपी-26 ए -1270 बारूबाग के पास खाई में गिर गई। जिसमें सवार जितेंद्र और आशुतोष निवासी निचार जिला किन्नौर गंभीर रूप से घायल हुई। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए कुमारसैन लाया । जहां उनका उपचार चल रहा है।
मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी कुमारसैन राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जबकि घायलों का उपचार किया जा रहा है।
