सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।(कमलेश) रामपुर से शिमला जा रही एक कार लूहरी से पांच किलोमीटर आगे माहौली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी और मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार एचपी-01ए- 3244 रामपुर से शिमला की ओर जा रही थी। इसमें 35 साल के सुरेश नेगी गांव काओबील(गानवी) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में उनकी पत्नी लीला और छोटी बच्ची साक्षी घायल हुई हैं। उन्हें उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल में लाया गया है। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। डीएसपी रामपुर सोमदत्त ने कहा कि सुन्नी-लूहरी मार्ग पर मारुति कार गहरी खाई में जा गिरी। इसमें एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है, जबकि अन्य दो को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल लाया गया है। उन्होंने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts