सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

नगरोटा बगवां/ धर्मशाला। पुलिस स्टेशन नगरोटा बगवां के अंतर्गत एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को टांडा मेडिकल कालेज लाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ठानपुरी के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक चालक बलवंत कुमार पुत्र धर्म चंद निवासी लुदरेट को टक्कर मार दी। घायल को टांडा मेडिकल कालेज लाया गया, जहां पर उसे दम तोड़ दिया। पुलिस थाना प्रभारी डीआर राव ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस स्टेशन शाहपुर के अंतर्गत चंबी में बाइक के स्किड होने पर बाइक सवार बलदेव सिंह और सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज सीएचसी शाहपुर में चल रहा है। उधर, पुलिस स्टेशन इंदौरा के अंतर्गत डमटाल के पास एक जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे प्रवीण कुमार गंभीर घायल हो गया। घायल का इलाज पठानकोट के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। एएसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

भीमगोडा में मारपीट पर केस
ज्वालामुखी( कांगड़ा)। थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक त्रिलोक चंद निवासी शिलगा ने आरोप लगाया है कि बीते दिन उसके साथ विक्रम सिंह और दिनेश कुमार निवासी ठक्कर ने मारपीट करनी शुरू कर दी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। एचएचओ सुरेंद्र ठाकुर ने मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।

घर में घुसकर मारपीट का आरोप
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। रात के समय घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में एक महिला ने थाना देहरा में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मीना कुमारी निवासी बाथू टिप्परी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बुधवार रात को उसी के गांव के व्यक्ति सतपाल सिंह ने रात को घर में घुसकर मारपीट की है।इजससे उसे चोटें आई हैं। डीएसपी बीडी भाटिया ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

Related posts