सड़क हादसे में एक की मौत, ट्राला चालक फरार

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ बददी हाइवे पर एक ट्राला चालक ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में विक्रम सिंह पुत्र बृज लाल निवासी गांव बजगेह, डाकघर बघानी, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर ने बताया कि वह सीआरपीएफ चंडीगढ़ में पैरवी अधिकारी के पद पर कार्यरत है। रविवार को वह अपने घर अपनी कार एचआर 99एनयू 6010 में सवार होकर जा रहा था और जब वह भुड्ड में पहुंचा तो एक मोटरसाइकिल एचआर 31सी 8449 भी बददी की ओर अपनी साइड से जा रहा था कि इसी दौरान एक ट्राला एचपी 12डी 0481 उसकी कार को ओवरटेक करके आगे बढ़ा और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गिर गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
मृतक का नाम मुकेश पुत्र अशोक निवासी गांव झाठी, जिला वाराणासी, यूपी बताया जा रहा है। एसपी बददी एस अरूल कुमार ने कहा कि यह सड़क हादसा ट्राला चालक की तेज रफ्तार व लापरवाही से हुआ है और ट्राला चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर देह परिजनों को सौंप कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts