
ठियोग (रामपुर बुशहर)। क्षेत्र के भनोड़ी और घूंट के गनेड़ी के पास एक जीप खाई में गिरने से एक की मौत हो गई, जबकि हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक पिकअप गाड़ी 09एक 9291 कायल के स्लीपर लेकर भनाड़ी से घूंट की ओर जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के समय गाड़ी में पांच लोग सवार थे। इनमें विकास पुत्र नरबहादुर निवासी नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए है।
अभी तक घायलों की पहचान के नहीं हो पाई है। खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी ठियोग रतन सिंह नेगी का कहना है कि गाड़ी सड़क से पलट कर खाई मे गिर गई। जिसमें एक व्यथ्जि की मौके पर ही मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायलों को शिमला ले जाया गया है। जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
..बाक्स…
सिर पर चोट लगने से एक व्यक्ति की मौत
आनी(कुल्लू)। आनी खंड की फनौटी पंचायत के जुहड़ निवासी 42 वर्षिय राम लाल की सिर पर चोंट लगने से मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रोज रामलाल पास के एक जंगल में अपनी भेड़ बकरियां चराने गया हुआ था। इसी दौरान पहाड़ी से पत्थर आने से व्यक्ति के सिर पर गहरी चोटें आ गई। आसपास के लोगों ने जब उसे देखा तो आनी अस्पताल लाने की कोशिश की। लेकिन व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनो को सौंप दिया। डीएसपी आनी सुनील नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर दिया गया है।
