
रामपुर बुशहर। भद्राश के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा रविवार देर रात को उस समय हुआ जब उक्त युवकों की बाइक यहां खड़े टिप्पर से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नील कमल 22 साल निवासी गांव नागा धार ननखड़ी अपनी बाइक डीएल 65 क्यू 0733 पर सवार होकर दत्तनगर से नीरथ की ओर जा रहा था। इस दौरान भद्राश के पास बाइक एक खड़े टिप्पर संख्या एचपी 06 3183 से जा टकराई। इस हादसे में नील कमल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका एक अन्य साथी रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए खनेरी अस्पताल लाया गया है। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। जिसका पोस्टमार्टम करने के बाद शव सोमवार को परिजनों को सौंप दिया गया है। एसपी शिमला अभिषेक दुल्लर ने हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
