
जसपुर। नगर पालिका कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती निवासी रंजीत सिंह (28) पुत्र छोटे लाल रविवार को अफजलगढ़ चौराहे के पास सड़क के किनारे खड़ा था। तभी काशीपुर की ओर से तीव्र गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। मोहल्ले वालों ने गंभीरावस्था में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। उधर वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
