
उत्तरकाशी। जिले में अवरुद्ध पड़े राजमार्ग और सड़कों पर शीघ्र यातायात बहाल करने तथा बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में क्रमिक धरना छठे दिन भी जारी रहा।
धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने व्यवस्थाओं पर रोष जताया। उन्होंने उग्र आंदोलन की आवश्यकता जताई। इस संबंध में तीन सितंबर को होने वाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा। छठे दिन धरना आंदोलन में जयप्रकाश राणा, सूरतराम नौटियाल, विजय बहादुर रावत, वीरेंद्र मटूड़ा, नागेंद्र थपलियाल, बुद्धि सिंह कुमाईं, लोकेंद्र बिष्ट, सुरेश चौहान, केसी.कुड़ियाल, नवीन पैन्यूली, रतनमणी भट्ट, मोहन डबराल आदि दर्जनों लोग बैठे।
