
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई से सतौन तक की करीब साठ किलोमीटर सड़क उतरी गांव, गगटौली, बड़वास व कच्ची ढांग के पास शनिवार सुबह बारिश व मलबे के कारण 10 घंटे बंद रही। इससे बालीकोटी-शिमला की दो बसों समेत बालीकोटी-नाहन, पांवटा-शिलाई-नाहन, सुंदराड़ी-पावटा, हरिपुरधार-पांवटा,गाताधार-पांवटा, पांवटा-बाली कोटी, नाहन-चौपाल, नाहन-शिलाई सहित एक दर्जन से ज्यादा बसों के रूट प्रभावित हुए। सबसे ज्यादा प्रभावित किसान हुए हैं, जो अपना टमाटर बेचने दिल्ली जा रहे थे। टमाटर से भरी गाड़ियां रास्ते में खड़ी हैं। खेत में तुड़ान किए हुए टमाटर को मंडी पहुंचाने के लिए गाड़ियां नहीं आ रही हैं। किसान अमर सिंह, बबलु ग्यार सिंह आदि ने बताया कि वह शुक्रवार रात्रि से खड़े हैं और गाड़ियों में लदा टमाटर खराब होने जा रहा है। इसके अतिरिक्तखेतों मे तुड़ान के बाद टमाटर के ढेर लगे हैं। उन्हें उठाने के लिए भी गाडियां नहीं आ रही है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि बाधित मार्ग को जल्द खोला जाए। इस संबंध मे लोक निर्माण विभाग मंडल शिलाई के सहायक अभियंता मोकम सिंह ने बताया कि शिलाई मंडल का मार्ग खोल दिया है। कच्ची ढांग-पांवटा मंडल में आता है, उसे खोलने के लिए भी मशीन लगी हुई है, जल्दी मार्ग खुल जाएगा।
