सड़कों के निर्माण को 2384 करोड़ : सीपीएस

नाहन (सिरमौर)। मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार ने शनिवार को सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा शुक्रवार को विधानसभा में प्रस्तुत बजट की सराहना की। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के लिए आगामी वित्त वर्ष के बजट मे 2384 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है जिससे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा मिलने से किसानों को अपने उत्पाद मंडियाें तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी।
हिमफेड के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सत्या परमार, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सोलंकी ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि बजट में कर्मचारियों एवं पेंशनधारक के लिए दस प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते की किश्त तथा मजदूरों की दिहाड़ी को बढ़ाकर 170 रुपये तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोत्तरी करके 550 रुपये प्रतिमाह करने से लगभग तीन लाख गरीब एवं निर्धन व्यक्तियों कोे लाभान्वित किया गया है।
विनय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा भ्रष्टाचार मामलों को उजागर करने के लिए टोल फ्री नंबर स्थापित करने का स्वागत किया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के लोगों को सस्ता राशन उपलब्ध करवाने के लिए सार्वजानिक वितरण प्रणाली के तहत उपदान देने के लिए 220 करोड़ रुपये का आगामी बजट का प्रावधान किया गया है।
बजट में सिरमौर जिला के शिलाई में उपमंडल कार्यालय खोलने के अतिरिक्त पच्छाद के नारग और पझौता में उप-तहसीलें खोलने के प्रावधान के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्तकिया है। उन्होंने सराहां कॉलेज के भवन निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि का बजट में प्रावधान के लिए भी आभार व्यक्त किया है। सड़कों के निर्माण को 2384 करोड़ : सीपीएस
कांग्रेस नेताओं ने बजट की जमकर सराहना की
नाहन (सिरमौर)। मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार ने शनिवार को सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा शुक्रवार को विधानसभा में प्रस्तुत बजट की सराहना की। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के लिए आगामी वित्त वर्ष के बजट मे 2384 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है जिससे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा मिलने से किसानों को अपने उत्पाद मंडियाें तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी।
हिमफेड के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सत्या परमार, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सोलंकी ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि बजट में कर्मचारियों एवं पेंशनधारक के लिए दस प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते की किश्त तथा मजदूरों की दिहाड़ी को बढ़ाकर 170 रुपये तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोत्तरी करके 550 रुपये प्रतिमाह करने से लगभग तीन लाख गरीब एवं निर्धन व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया है।
विनय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा भ्रष्टाचार मामलों को उजागर करने के लिए टोल फ्री नंबर स्थापित करने का स्वागत किया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के लोगों को सस्ता राशन उपलब्ध करवाने के लिए सार्वजानिक वितरण प्रणाली के तहत उपदान देने के लिए 220 करोड़ रुपये का आगामी बजट का प्रावधान किया गया है।
बजट में सिरमौर जिला के शिलाई में उपमंडल कार्यालय खोलने के अतिरिक्त पच्छाद के नारग और पझौता में उप-तहसीलें खोलने के प्रावधान के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्तकिया है। उन्होंने सराहां कॉलेज के भवन निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि का बजट में प्रावधान के लिए भी आभार व्यक्त किया है।

Related posts