
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा कि जिला की सड़कों को वे चकाचक करवाएंगी। वे सोमवार को लाहौल घाटी के जाहलमा गांव में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने लाहौल की जनता से वोट एंड स्पोर्ट की अपील भी की। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वे इस लोकसभा उपचुनाव में विजय घोषित हुई तो उनकी सबसे पहली प्राथमिकता यहां की बदहाल सड़कों को सुधारने की होगी। बदहाल सड़कों को सुधारने के लिए बजट में बढ़ोतरी के साथ ही काम को गति दी जाएगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जनजातीय क्षेत्र के लोगों के साथ विशेष लगाव है। वे जब भी लाहौल आते हैं तो यहां की जनता को कोई न कोई तोहफा जरूर देकर जाते हैं। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल कांग्रेस के विकास का श्रेय लेकर अपनी उपलब्धियां गिनाते आए हैं।
