सड़कें अवरुद्ध, जनजीवन अस्त-व्यस्त

उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे समेत तमाम सड़कें अवरुद्ध एवं बदहाल होने से जिले में जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पा रहा है। सड़कें दुरुस्त होने से काफी राहत मिल सकती है। महात्मा गांधी विचार मंच ने प्रशासन से अवरुद्ध एवं बदहाल सड़कों को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है।
ऋषिकेश-उत्तरकाशी हाईवे बदहाल है। सोमवार रात को हुई बारिश से यह मार्ग कई जगह फिर से बंद हो गया है। उत्तरकाशी से आगे गंगोत्री तक सड़क जगह-जगह अवरुद्ध है। जोशियाड़ा, तिलोथ क्षेत्र के लोगों के लिए वाहनों से आवाजाही बेहद जोखिम भरी बनी हुई है। इसके साथ ही जिले की अधिकांश ग्रामीण सड़कें भी खस्ताहाल हैं। इन हालात में अलग-थलग पड़े गांवों में रसद एवं ईंधन आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
महात्मा गांधी विचार मंच के डा.नागेंद्र जगूड़ी, वीरेंद्र सिंह गुसाईं आदि का कहना है कि यदि सरकार सड़कें सुरक्षित यातायात लायक तैयार करा दें तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो जाएगा। यदि इस दिशा में तेजी से प्रयास नहीं हुए तो गांवों में विकट समस्याएं खड़ी हो जाएंगी।

Related posts