
शिमला

12 साल की मासूम से हुआ बलात्कार
जिला सोलन के बद्दी में एक सगे मौसा ने अपनी नाबालिग भांजी के साथ दुराचार कर डाला। अपनी मीठी मीठी बातों में फुसलाकर आरोपी ने इसे अपनी हवस का शिकार बना डाला।
पुलिस के अनुसार यह घटना मंगलवार की है। यह 12 साल की मासूम बच्ची बद्दी में अपनी मां के साथ रहती थी। मंगलवार दोपहर यह घर के बाहर काम कर रही थी कि तभी आरोपी मौसा यहां आ पहुंचा।
इसने मासूम बच्ची को अपनी बातों में फुसला लिया और इसे जंगल की ओर ले गया। उस पर भरोसा कर यह मासूम भी उसके साथ चल दी। जंगल में आरोपी ने इसे अपनी हवस का शिकार बना डाला।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना के बाद यह मासूम किसी तरह अपनी मां के पास पहुंची और आपबीती बताई। मां ने तुरंत बद्दी पुलिस में इसकी शिकायत की। केस दर्ज किया गया।
देर शाम पुलिस ने आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर लिया। यह आरोपी मंगल सिंह मनीमाजरा चंडीगढ़ का रहने वाला है। यह तीन बच्चों का बाप है।
फिलहाल नाबालिग का मेडिकल करवा लिया गया है। एसपी अरुल कुमार का कहना है कि बच्ची के बयान दर्ज कर लिए हैं। आरोपी से पूछताछ चल रही है।
