
नई दिल्लीः भाजपा की तरफ से नरेंद्र मोदी को पीएम का उम्मीदवार चुना जाना लगभग तय हो चुका है। सुत्रों की माने तो कल पांच बजे बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक है जिसमें मोदी का नाम पीएम उम्मीदवार के लिए चुना जाना लगभग तय हो चुका है। खबर ये भी मिल रही है कि बोर्ड के अधिकतर सदस्य मोदी के पक्ष में हैं।
इसके अलावा जानकारी यह भी मिल रही है कि इस बैठक के चलते लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने अपना कल का अंबाला दौरा भी रद्द कर दिया है। उधर पार्टी के प्रमुख नेता राजनाथ सिंह का कहना है कि मोदी के नाम को लेकर पार्टी में किसी भी प्रकार का मतभेद नहीं है।
इसके अलावा जहां पहले खबरें यह आ रही थी कि पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी मोदी के नाम को लेकर सहमत नहीं हैं तो वहीं अब खबरों के मुताबिक मुरली भी मोदी के नाम को लेकर राजी हो गए हैं।
