भाजपा ने शुक्रवार को अपने राज्यसभा सांसदों के लिए ‘तीन-लाइन व्हिप’ जारी किया है, जिसमें उनसे 16 व 17 दिसंबर को संविधान पर बहस के दौरान उच्च सदन में उपस्थित रहने को कहा गया है।
भाजपा के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि संविधान पर विशेष चर्चा सोमवार व मंगलवार को राज्यसभा में की जाएगी। इसलिए, राज्यसभा में भाजपा के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे दोनों दिन सदन में उपस्थित रहकर सरकार के रुख का समर्थन करें। सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, भारतीय संविधान बहुत मजबूत व सुदृढ़ है। अगर इसका पालन किया गया होता तो आज जो सांप्रदायिकता, अलगाववाद, जातिवाद जैसी भावनाएं हैं, वे पनपतीं ही नहीं।
निर्भया फंड की आवंटित राशि का 74 प्रतिशत हुआ उपयोग