संविधान अनुच्छेद 35 ए पर की चरचा

सरकाघाट (मंडी)। राष्ट्रीय अधिवक्ता परिषद सरकाघाट इकाई की बैठक राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता राजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर संविधान के अनुच्छेद 35ए और सीआरपीसी की धारा 91 तथा आईपीसी की धारा 133 पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में 14 से 15 दिसंबर तक शिमला में होने वाली बैठक के बारे में रणनीति बनाई। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा, मनोहर लाल, विजय ठाकुर और विजय विशाल ने विचार रखे।

Related posts