संविदा प्रवक्ताओं को दी जाए तदर्थ नियुक्ति

टनकपुर। राजकीय महाविद्यालय संविदा प्रवक्ता महासंघ ने संविदा प्रवक्ताओं को तदर्थ नियुक्ति दिए जाने की मांग उठाई है। इस बावत संगठन ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा है।
शनिवार को उप जिलाधिकारी से मिले महासंघ के नेता डा. एमपी शर्मा और डा. डीवी सिंह ने उन्हें मांग पत्र सौंपा, जिसमें संविदा प्रवक्ताओं को लोकसेवा आयोग की परिधि से बाहर रखते हुए तदर्थ नियुक्ति दिए जाने की वकालत की गई है। संगठन का कहना है कि संविदा प्रवक्ताओं को यूजीसी के मानकों के अनुसार पूर्ण चयन प्रक्रिया अपनाते हुए नियुक्ति दी जाती है। सरकार ने 2001 से कार्यरत संविदा प्रवक्ताओं का विनियमितिकरण किया है, लेकिन प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में 425 संविदा प्रवक्ता अब भी कार्यरत हैं। ज्यादातर संविदा प्रवक्ता पर्वतीय क्षेत्रों के स्थाई निवासी है। वहीं महाविद्यालयों की पठन-पाठन व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में संविदा प्रवक्ता अहम योगदान दे रहे हैं। संगठन ने शेष संविदा प्रवक्ताओं को भी अविलंब तदर्थ नियुक्ति दिए जाने का आग्रह किया है।

Related posts