
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की आने वाली फिल्म पुलिसगिरी का दुबई में किया जाना वाला प्रीमियर रद्द कर दिया गया है। प्रीमियर को रद्द करने का फैसला संजू बाबा का है। दरअसल,संजू बाबा ने दुबई प्रीमियर में पैसे खर्च करने की बजाय फिल्म का भुगतान के साथ प्रीमियर की सलाह दी है। इससे जितने भी राशि इकट्ठी होगी उसे उत्तराखंड की बाढ़ और भूस्खलन पीड़ितों की मदद के लिए दी जाएगी।
इस बारे में बात करते हुए संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने बताया कि उन्होंने खत लिखकर संजय दत्त को दुबई प्रीमियर के बारे में बताया था। लेकिन संजय का कहना था कि हम भुगतान के साथ प्रीमियर कर सकते हैं और इससे एकत्र पैसे उत्तराखंड के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कर सकते हैं।
संजू बाबा ने फिल्म ‘पुलिसगिरी’ में एकसख्त पुलिसकर्मी की भूमिका निभाई है। फिल्म में प्रकाश राज और ओम पुरी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
