
सलूणी (चंबा)। सलूणी नाग जातर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचल के लोक गायक संजीव दीक्षित के नाम रही। उन्होंने एक के बाद एक पहाड़ी और फिल्मी गीत गाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। संजीव दीक्षित ने भेड़ां तेरियां, दंदे वाली पीड़ बुरी, नीलमा और लाल तेरा साफा हो भोंरा.. गीत गाक र सांस्कृतिक संध्या में समां बांधा। इसके बाद ..अहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तो और बोतल रह गई ठेके.. गीत गाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पंचायत समिति उपाध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मेला कमेटी के प्रबंधक लेख राज ने मुख्यातिथि का शाल टापी पहनाकर स्वागत किया। मुख्यातिथि ने मेले के दौरान आयोजित खेलों में अव्वल रहने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने नाग जातर मेले के लिए 51 सौ रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष पवन ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य मुकेश शर्मा, सलूणी पंचायत के उपप्रधान दीपू, मदन ठाकुर, हंस राज ठाकुर आदि मौजूद रहे।
