
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अजेंद्र नेगी ने सोमवार को अपनी टीम की घोषणा कर दी। इसमें संजीव कुमार लियो और ईश्वर सिंह लाबंरग को महामंत्री बनाया गया है। उक्त कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से काम करना शुरू कर देगी।
इसके अलावा आनंद ठोलपा रोपा, सीता बाला पूह, ललित मोेहन रिब्बा और सुंदर सिंह हांगो को उपाध्यक्ष बनाया गया है। रमेश लियो, सुभाष श्यासो, बीरमान चंद कानम, जवानपुरी जंगी, ललित कुमार रारंग को सचिव नियुक्त किया गया है। देव सिंह स्पीलो को कार्यालय सचिव और प्रवक्ता का जिमा सौंपा गया है। इसके अलावा टाशी सुमरा, छेरिंग नोरबू सुमरा, पनमा शलखर, तंडूप चांगो, पप्पू शलखर, प्रेम सिंह मालिंग, पनमा रिगजिंन नाको, शेखर लबरंग, देवी सरण आसरंग, गुरु लाल आसरंग, गीता राम लिप्पा, जोनी ठाकुर करला, रविंद्र राज मुरंग, रत्न भूषण मोरंग, उमाशंकर कुन्नो, प्रेम सिंह सुन्नम, शेर सिंह श्यासो, श्यामा देवी जंगी, छेरिंग छोईजंग स्पीलो तथा सुख देवी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में संपूर्ण सिंह स्पीलो, अमीर सेन स्पीलो, पनमा केसर स्पीलो, शरवहोजेर लामा करला, जगदीश जंगी, जोगिंद्र सिंह मुरंग, नरबू ज्ञाछो मुरंग, ठाकुर लाल ठंगी, गोपाल सिंह मुरंग और अमृत लाल सुन्नम को शामिल किया गया है।
