संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर एबीवीपी से निष्कासित

अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक में एसएसजे परिसर छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर परिषद कार्यकर्ताओं की जीत पर प्रसन्नता जताई गई। संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर सह जिला संयोजक, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, पूर्व जिला संयोजक और एक अन्य को एबीवीपी से निष्कासित कर दिया गया है।
एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रवीण बिष्ट ने कहा कि परिषद छात्र हितों के लिए काम करने वाला एकमात्र संगठन है। उन्होंने प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी समर्थक प्रत्याशियों की जीत पर संतोष जताया। उन्होंने बताया कि सह जिला संयोजक दिनेश गैड़ा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवाशीष नेगी, पूर्व जिला संयोजक सुनील भंडारी और एक अन्य को संगठन विरोेधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं। चारों को संगठन से बाहर कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी भी कार्यकर्ता के खिलाफ शिकायत आती है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रदेश सह मंत्री लोकेश कालाकोटी, कुमाऊं सह संयोजक सुनील बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धीरज साह, जिला सदस्य रविशंकर गुसाई, जिला संयोजक राजेंद्र राठौर, जिला प्रमुख देवेश अवस्थी, विभाग संयोजक मनीष बिष्ट, अमित बिष्ट, नवीन जोशी, प्रमोद लोहनी, दयाशंकर, सुमित वर्मा आदि मौजूद थे।

Related posts