संगठन को मजबूत करने का पाठ पढ़ाया

मंडी। मंडी संसदीय उपचुनाव को लेकर वीरवार को गांधी भवन में जिला कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह की जीत के लिए चुनावी टिप्स दिए। साथ ही वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा आम चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने का पाठ पढ़ाया।
बैठक में प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को मेहनत से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश व यूपीए सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं। बूथ स्तर पर कार्यकर्ता एकजुट होकर जिम्मेदारी को निभाएं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताना है। साथ ही 2014 में होने वाले आम लोकसभा के लिए भी अभी तैयार कर संगठन को मजबूत करना होगा।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह, परिवहन मंत्री जीएस बाली, पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा, आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल, प्रदेश इंटक अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह, जिला अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर आदि मौजूद थे।

Related posts