श्रमिकों की मजदूरी का करें भुगतान

लंबगांव (टिहरी)। ग्राम बौंसाड़ी के ग्रामीणों पर आपदा ने दो तरफा कहर बरपाया। जलकुर नदी में आई बाढ़ में जहां दर्जनों नाली खेत बह गए वहीं उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए चैकडैम में से एक भी नहीं बच पाया है। जिससे दो साल पहले किए गए काम की मजदूरी मिलना भी मुश्किल हो गया है। गांव के सुरेश रावत ने बताया कि जलागम ने दो साल पहले खेती सुरक्षा के लिए कई चैकडैम का निर्माण कराया था, जिसकी मजदूरी अभी तक नहीं मिल पाई है। उन्होंने एसडीएम को दिए ज्ञापन में जलागम से श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान और खेती को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।

Related posts