श्रद्धांजलि स्वरूप 150 पौधे रोपे

गुप्तकाशी। केदारनाथ त्रासदी में मृत लोगाें को श्रद्धांजलि स्वरूप राष्ट्रीय स्वयं सेवक कार्यकर्ताआें ने नारायणकोटी में केदार स्मृति वन का निर्माण किया है। शुक्रवार को आरएसएस कार्यकर्ताआें ने वन में 150 विभिन्न प्रजातियाें के पौधे रोपे। आरएसएस के जिला प्रचारक नरेंद्र ने बताया कि वन का निर्माण त्रासदी में मृत लोगाें को श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया है, जिसकी पूर्ण रुप से देखभाल की जाएगी।

Related posts