
चंबा। राजकीय अर्द्धराजकीय चालक व परिचालक महासंघ की बैठक का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष शौकत अली की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में चालक और परिचालकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया। चुनाव पीडब्ल्यूडी मिनिस्ट्री स्टाफ के अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता व महासचिव सुशील कुमार की अध्यक्षता में हुए। इसमें सर्वसम्मति से शौकत अली को 5वीं बार अध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा नरेश कुमार बडियाल महासचिव, राकेश कुमार वरिष्ठ उप प्रधान, चुडू राम, मचला राम व राज सिंह ठाकुर उप प्रधान, कुलदीप कुमार कोषाध्यक्ष, मोहन लाल, प्यार चंद, मुनवर वेग व धर्म सिंह संयुक्त सचिव, सुरेंद्र कुमार ज्वाइंट सेक्रेटरी, खालिद मोहम्मद ऑडिटर, धर्म सिंह प्रचार सचिव और भूप सिंह को मुख्य सलाहकार चुना गया।
बैठक के दौरान भरमौर ब्लॉक के भी चुनाव करवाए गए। इसमें अजीत सिंह को अध्यक्ष चुना गया। अनिल शर्मा वरिष्ठ उप-प्रधान तथा राजकुमार को महासचिव नियुक्त किया गया। सलूणी ब्लाक से हिमिया राम अध्यक्ष, राजेश कुमार उपाध्यक्ष और रमेश चंद को महा सचिव चुना गया।
चुने गए पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि 4.9.14 की वेतन वृद्धि, चालकों व परिचालकों का 60 वर्ष का कार्यकाल व कंप्रेशर चालकों को 20 वर्ष के बाद वेतन वृद्धि दी जाए। अनुबंध और दैनिक वेतन भोगी चालकों को 5 वर्ष की अवधि के उपरांत तुरंत नियमित किया जाए। इसके अलावा चालकों का स्पेशल भत्ता 300 से बढ़ाकर 1400 रुपए किया जाए। ग्रेड पे 1900 से बढ़ाकर 3200 रुपए की जाए। चालक परिचालक महासंघ आने वाले मिंजर मेले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का स्वागत करेगा।
