
बीजेपी की 3 राज्यों में पूर्ण बहुमत वाली सरकार और दिल्ली में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने का असर बाजार पर दिखा है। आम चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व में स्थिर सरकार का भरोसा बढ़ने से बाजार गदगद हो गए हैं।
बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 450 अंक यानि 2.1 फीसदी की उछाल के साथ 21,446 पर पहुंच गया है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 140 अंक यानि 2.2 फीसदी की मजबूती के साथ 6,400 के पार हो गया है। 5 साल 11 महीने के बाद निफ्टी रिकॉर्ड ऊपरी स्तर पर पहुंचने में कामयाब हुआ है।
