
कर्णप्रयाग। लगातार हो रहे शुष्क मौसम और बढ़ती शीत हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात को गिर रहे अधिक पाले से सुबह के समय लोगों को सबसे अधिक मुश्किलें हो रही हैं। भले ही दोपहर के समय चटक धूप से राहत है। लेकिन, शाम होते ही पाला गिरने से रात का तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है। पाला गिरने से जहां शीत हवाओं का प्रकोप बढ़ रहा है। वहीं काश्तकारों की प्याज, लहसुन सहित अन्य फसलों पर भी असर पड़ रहा है। कृषि अधिकारियों की मानें तो अभी खेतों में नमी पर्याप्त है, जिससे पाले का फसलों को प्रतिकूल असर नहीं पड़ रहा है।
