शिव मंदिरों में चढ़ाया गया गंगाजल

कोटद्वार। सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की ओर से गंगाजल, दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, बेलपत्र, धतूरा शिवलिंगों में चढ़ाया गया। विभिन्न मंत्रों से भगवान शिव का अभिषेक किया।
सोमवार के अवसर पर क्षेत्र के देवी मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, साईं मंदिर, सिद्धबली बाबा मंदिर, दुर्गा देवी मंदिर, कालेश्वर महादेव मंदिर लैंसडौन,यमकेश्वर महादेव मंदिर और ताड़केश्वर महादेव आदि मंदिरों में भगवान शिव का श्रद्धापूर्वक अभिषेक किया गया। कालेश्वर महादेव मंदिर , यमकेश्वर महादेव और ताड़केश्वर महादेव मंदिरों में कांवड़ियों की भी भीड़ रही। लैंसडौन के कालेश्वर महादेव मंदिर में दिल्ली के व्यापारी ओमप्रकाश गुप्ता ने भगवान शिव का अभिषेक 51 लीटर दूध से किया। कालेश्वर कांवड़ संघ जलाभिषेक टीम के संरक्षक हेमंत बाधवा और अध्यक्ष दिनेश नौटियाल, बृजकिशोर अग्रवाल और डा. गोपाल बाधवा आदि ने भी जलाभिषेक किया। यमकेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तों की भीड़ लगी रही।

Related posts