शिविर में न लगाएं शिक्षकों की ड्यूटी

सरकाघाट (मंडी)। वार्षिक परीक्षाओं के लिए कम समय बचा होने से अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। इन दिनों उपमंडल सरकाघाट के अधिकतर सरकारी स्कूलों के अध्यापक प्रशिक्षण शिविर में व्यस्त हैं। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि वार्षिक परीक्षाओं के समय शिक्षकों की ड्यूटी प्रशिक्षण और अन्य कार्यों में न लगाई जाए।
वार्षिक परीक्षाओं के निकट आने पर अध्यापकों के सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा खंडों के मुख्यालयों पर प्रशिक्षण शिविर लगे हैं। उपमंडल के अधिकतर स्कूलों में दो ही शिक्षक तैनात हैं। इनमें से जब एक प्रशिक्षण या मतदाता सूचियां बनाने के लिए जाता है और दूसरे को मिड डे मील या अन्य सरकारी कार्य से ही फुर्सत नहीं मिलती है। अभिभावक सुरेश कुमार, पंकज कुमार, राजेंद्र पाल, विजय कुमार, कृष्णा देवी और रामकली ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से अध्यापकों के प्रशिक्षण और छुट्टी के दिनों में करवाने का आग्रह किया है। वहीं डाइट मंडी के प्रधानाचार्य मोहिंद्र सिंह का कहना है कि दो दिन के बाद प्रशिक्षण शिविर छात्राें की परीक्षा तक कर स्थगित कर दिए जाएंगे।

Related posts