शिवा के मोबाइल में आसाराम की क्लिपिंग, महिला के शरीर पर फेर रहे हैं हाथ!

शिवा के मोबाइल में आसाराम की क्लिपिंग, महिला के शरीर पर फेर रहे हैं हाथ!

नई दिल्ली: नाबालिग लड़की के यौन शोषण के मामले में फंसे बापू आसाराम की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार सेवादार शिवा के मोबाइल से आसाराम और महिला की जो वीडियो क्लिप मिली है उसमे आसाराम महिला के शरीर के कुछ हिस्सों पर हाथ फेरते हुए दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों की मानें तो यह आसाराम के खिलाफ अहम सबूत माना हो सकता है। अभी पुलिस शिवा के मोबाइल की छानबीन कर रही है। साथ ही इस वीडियो क्लिप के बारे में गहराई से छानबीन की जा रही है।

गौरतलब है कि कल कहा गया था कि आसाराम के सेवादार शिवा के पास उनकी कोई सीडी है, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार करते हुए साफ किया है कि न तो फिलहाल कोई सीडी मिली है और न ही शिवा ने ऐसा कोई बयान ही दिया है।

दूसरी तरफ आसाराम ने जेल प्रशासन से महिला वैद्य की मांग की है। सूत्रों के अनुसार आसाराम ने जेल प्रशासन चिट्ठी लिखकर मांग की है कि उनकी बीमारी (त्रिनाड़ी शूल) के लिए महिला वैद्य को भेजा जाए। वह भी हर रोज २ घंटों के लिए।

Related posts