शिवसेना ने मोदी पर साधा निशाना

शिवसेना ने मोदी पर साधा निशाना

नई दिल्ली: शिवसेना ने गुजरात के निलंबित डी.आई.जी. डी.जी. वंजारा के बहाने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर कल निशाना साधा है। शिवसेना के प्रवक्ता संजय राऊत ने गुजरात में फर्जी एनकाऊंटर के लिए सीधे मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

शिवसेना के मुताबिक येएनकाऊंटर सरकार के आदेश पर होते हैं। ऐसे में जिम्मेदारी सरकार की बनती है। शिवसेना ने खुल कर वंजारा का समर्थन किया। गौरतलब है कि मंगलवार को वंजारा ने जेल से 10 पन्नों की चिठ_ी लिखी थी जिसमें कहा गया कि अगर उन्हें आज जेल की कैद भुगतनी पड़ रही है तो खुद मोदी सरकार को भी आज उसी गुनाह में जेल में कैद होना चाहिए।

Related posts