शिवराज सिंह चौहान आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

शिवराज सिंह चौहान आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

भोपाल: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों ने एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान को अपना नेता चुन लिया। चौहान आज समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में वरिष्ठ नेता बाबू लाल गौर ने चौहान के नाम का प्रस्ताव किया जिसका नरोत्तम मिश्रा ने अनुमोदन करते हुए कई अन्य विधायकों ने समर्थन किया। चौहान को नेता चुने जाने के मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, राजीव प्रताप रुढ़ी, अनंतकुमार व रामलाल उपस्थित थे।

चौहान आज जम्बूरी मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। चौहान लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

Related posts