शिल्पा के राज ने डाले हथियार, कहा राजस्थान रॉयल्स के शेयर लौटाएंगे

शिल्पा के राज ने डाले हथियार, कहा राजस्थान रॉयल्स के शेयर लौटाएंगे

नई दिल्ली: स्पॉट फिक्सिंग में अपनी ही टीम पर सट्टेबाजी करने वाले राज कुंद्रा का भंडाफोड़ पुलिस द्वारा किए जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स के मालिक राज कुंद्रा ने आज हथियार डालते हुए राजस्थान रॉयल्स के 11.7 प्रतिशत शेयर वापस करने की हामी भर दी है।

इससे पूर्व राजस्थान रॉयल्स ने टवीट किया था कि स्पॉट फिक्सिंग में अगर शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर दोष सिद्ध होता है, तो उन्हें राजस्थान रायल से निलंबित कर दिया जाएगा तथा उनके 11.7 शेयर वापस ले लिए जाएंगे।

राजस्थान रॉयल्स ने यह भी जानकारी दी कि कुंद्रा के पास फ्रेंचाइजी के सिर्फ 11.7 शेयर हैं और फ्रेंचाइजी की फंक्शनिंग में उनकी कोई भूमिका नहीं है।

कुंद्रा बोले, मैं निर्दोष हूं
मुंबई: सट्टेबाजी के आरोपों पर राज कुंद्रा ने आज खुद को निर्दोष बताया और कहा कि अगर वह दोषी पाए गए तो फ्रेंचाइजी में अपने शेयर छोडऩे को तैयार हैं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा ने अपने बयान में कहा, दिल्ली पुलिस ने मुझे बुलाया क्योंकि मैं राजस्थान रॉयल्स के शेयरधारकों में शामिल हूं और मुझसे कुछ सवाल पूछे गए जिसका मैंने संतोषजनक जवाब दिया। मैं दोहराना चाहता हूं कि मैं निर्दोष हूं और यह जानने को उत्सुक हूं कि राजस्थान रॉयल्स में क्या गलत हुआ।

Related posts