शिल्पा और कविता बेस्ट एथलीट

बैजनाथ (कांगड़ा)। पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय के सातवें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। विधायक किशोरी लाल ने समारोह में मुख्यातिथि के रूप में भाग लेते हुए कहा कि इस सत्र से महाविद्यालय में दो पीजी विषयों में कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। तकनीकी संस्थान के लिए जल्द ही भूमि का चयन करके भवन का कार्य शुरू करवाया जाएगा। तकनीकी संस्थान में इस सत्र से चार नए विषय शुरू किए जाएंगे। उन्हाेंने प्रिंसिपल नलिनी पंवर की मांग पर महाविद्यालय में रिक्त पदों को भरने और चारदीवारी का कार्य शुरू करने, खेल मैदान, वाटर कूलर, स्टेडियम को कॉलेज से जोड़ने आदि मांगों को पूरा किया जाएगा। नलिनी पंवर ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की और किशोरी लाल को शॉल, टॉपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। छात्र सुधीर, राजन, अनु देवी, रीना कुमारी, धीरज, भावना ठाकुर, पूजा सूद, मंजु बाला को शैैक्षणिक गतिविधियों में पहला स्थान हासिल करने, निकिता शर्मा, शिवानी, भारती नैहरिया, नरेश, पूजा, शिवाली, प्रीति को गृह परीक्षा में प्रथम आने और भजन लाल, राधिका, नीतिका और पंकज को रक्तदान करने पर सम्मानित किया गया। अक्षय कुमार और पूजा सूद को एनएसएस का बेस्ट कैडेट, आशीष और सुगम कौल को रेड रिबन क्लब का बेस्ट प्रतिनिधि, हरीश, शिल्पा और कविता को बेस्ट एथलीट, अजय पाल, कुशल कुमार, नीतिका और अजय कुमार को सीएससीए का प्रतिनिधित्व करने, कंचन, आरती, नंदनी और कर्म चंद को एनसीसी बेस्ट कैडेट्स और शक्ति, शिवानी, आशीष, कामिनी, विकास, अमृता और स्वाति आदि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Related posts